🎬 अमित की कहानी – एक सिनेमा जैसा सफ़र:
राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के कोट गांव की एक छोटी-सी ढाणी…
यहीं एक साधारण निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मा था अमित कुमार मीणा। बचपन से ही उसकी आंखों में कंप्यूटर की चमक उतर आती, लेकिन गांव की गलियों में कंप्यूटर बस नाम की चीज़ था। कहीं शादी-ब्याह में, तो कहीं किसी कार्यक्रम में उसकी झलक भर मिलती, मगर छूने का मौका नहीं।
2006-07 में परिवार कस्बे में बने नए घर में शिफ्ट हुआ। मां, पिता और छोटे भाई के साथ नई ज़िंदगी शुरू हुई। लेकिन 2008 में अचानक मां का साया उठ गया। उस उम्र में जब बच्चे मां की गोद के बिना अधूरे लगते हैं, अमित और भाई को पिता की सख्ती का सहारा लेना पड़ा।
2010-11 में अमित दसवीं कक्षा में था। पढ़ाई में सामान्य, खेल और मस्ती में आगे।
2013 में बायोलॉजी से 12वीं पास की – 62.60% अंकों के साथ।
अब स्कूल, यार-दोस्त सब छूट गए। पिता ने सोचा – “नौकरी लगना चाहिए”
RSCIT का डिप्लोमा करवाने के लिए पास के कंप्यूटर सेंटर में दाखिला दिलाया। वहीं पहली बार अमित को खुलकर कंप्यूटर पर बैठने का मौका मिला। क्लास खत्म होने के बाद भी वो घंटों वहीं बैठा रहता – इंटरनेट चलाना, नई-नई तकनीकें खोजना। घरवालों की डांट से भी आदत नहीं छूटी।
उस लैब में अजीब सिस्टम था – सारे कंप्यूटर LAN से जुड़े हुए थे, लेकिन इंटरनेट सिर्फ एक पर चलता था। अमित ने ऑनलाइन जुगाड़ लगाकर बाकी सभी कंप्यूटरों पर भी नेट चला दिया। उसी दिन उसे मॉडेम, राउटर की असली दुनिया समझ आई।
रोज वहीँ बैठा रहता तो परिवार को शक हुआ – “कहीं कोई लड़की का चक्कर तो नहीं…”
एक दिन पिता और चाचा ने जबरन घर खींच लिया और गुस्से में मार दिया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि अमित का इश्क किसी लड़की से नहीं, बल्कि कंप्यूटर और इंटरनेट से था।
कोर्स पूरा हुआ तो पिता ने कंप्यूटर सेण्टर वाले अध्यापक से राय ली। जवाब मिला –
“लड़का कंप्यूटर में तेज़ है, लेकिन बायोलॉजी का है, इसे PMT करवा दीजिए।”
पिता की आंखों में सपना जागा – बेटा डॉक्टर बनेगा।
उन्होंने सीकर की कोचिंग में दाखिला करवा दिया, हॉस्टल और मेश का इंतज़ाम किया। खुद सुबह-सुबह गांव से दूध बेचने तक का काम शुरू कर दिया – सिर्फ इस उम्मीद में कि बेटा उनकी मेहनत का फल देगा।
संघर्ष और विद्रोह
लेकिन अमित का मन किताबों में कहाँ लगता। टेस्ट में 30-35% से ज़्यादा नंबर नहीं आते। पढ़ाई, अनुशासन और टाइम पर कोचिंग जाने की ज़िंदगी उसके लिए बोझ बन गई।
उसी दौरान उसे चाचा का पुराना Nokia E66 मिला। सिम नहीं, लेकिन वाई-फाई था। पास के साइबर कैफ़े का नेटवर्क पकड़ता, पर चलता नहीं। अमित दस रुपये देकर अंदर बैठा और बाहर आते ही स्क्रीन पर इंटरनेट जगमगा उठा। यही उसकी असली क्लास थी।
छुट्टियों में गाँव लौटा तो छोटे भाई को सरकार से मिला लैपटॉप हाथ लगा। अमित ने फोटो एडिटिंग, वीडियो कटिंग शुरू कर दी। ढाणी के बच्चों से वीडियो शूट किया और रात को सब सो जाने के बाद खाट के नीचे कंबल ओढ़कर लैपटॉप पर एडिट करता।
फिर बाजार से डीवीडी लेकर आया और उसमें भरा, अपनी ढाणी में जाकर पुराने घर पर सबको टीवी पर दिखाया। अमित की रुचि और बढ़ने लगी।
एक दिन, कोचिंग के टॉप फ्लोर की शांत, बंद दरवाजे वाली कक्षा में अमित बीच में बैठा हुआ था। नजरें बोर्ड की ओर थी मगर दिमाग कहीं ओर| उसने कल्पना की – मास्टरजी गायब हैं, चारों ओर अंधेरा है, और सामने बोर्ड एक स्क्रीन बन गया है। स्क्रीन पर अमित खुद एक तांत्रिक के किरदार में है, किसी की बलि देते हुए, और कक्षा के सभी स्टूडेंटस दर्शक बनकर देख रहे हैं।
बस उसी क्षण अमित के सीने में राजस्थानी सिनेमा की लौ जल उठी थी।
इधर पिता को सिर्फ गिरते अंक दिखाई देते। गाली-गलौज, तुलना और ताने रोज का सिलसिला बन गए। PMT में 28% आए। दूसरी बार भी वही हाल। इस बार घर से कोचिंग आना जाना होता था|
एक दिन कोचिंग से लौटते वक्त उदयपुरवाटी की नदी किनारे बने कंप्यूटर सेंटर का वाई-फ़ाई नेटवर्क हाथ लग गया। रात का सन्नाटा होते ही, ठीक बारह बजे, वह चुपचाप भाई का लैपटॉप और पिता की बाइक लेकर सेंटर की सीढ़ियों पर जा बैठता।
सीढ़ियों पर अंधेरे में सिर्फ़ स्क्रीन की हल्की नीली रोशनी चमकती, और इंटरनेट की उस अजनबी दुनिया में वह घंटों डूबा रहता। हर क्लिक, हर वीडियो उसके लिए किसी खजाने से कम न था। कब रात ढलकर सुबह के पाँच बज जाती, उसे एहसास ही न होता।
फिर सूरज की पहली किरण से पहले, मानो कोई गुप्त किरदार, चुपचाप बाइक मोड़कर घर लौट आता—जैसे कुछ हुआ ही न हो। लेकिन भीतर ही भीतर, हर रात का वह छोटा-सा वाई-फ़ाई कनेक्शन, उसकी ज़िंदगी की नई दुनिया के दरवाज़े खोल रहा था।
अब कोचिंग के नाम पर किराया पाकर अमित अक्सर पहाड़ियों पर जा बैठता। किरोड़ी रोड की ऊंचाई से वो नदी किनारे बने सेंटर का वाई-फाई पकड़ लेता। वहीं बैठकर, आसमान के नीचे, वो अपनी नई दुनिया रचता।
धीरे-धीरे पिता ने पैसे देने बंद कर दिए। मजबूरी में साढ़े-सत्रह साल की उम्र में उसने हलवाई हेल्पर का काम शुरू किया।
PMT फिर से फेल। जानकार और रिश्तेदारों के सामने पिता कहते –
“इस नीच ने मेरे डेढ़ लाख डुबो दिए।”
हर गलती पर मार और अपमान।
और फिर वो दिन आया…
बिना पूछे बाइक लेकर गया तो पिता ने लोहे की रॉड उठा ली। इस बार अमित चुप नहीं रहा। प्रतिकार किया। और उसी पल उसके भीतर स्वाभिमान ने विद्रोह का रूप ले लिया।
वो घर से भागा। पिता पीछे-पीछे दौड़े। आधा किलोमीटर जाते-जाते पिता की सांस फूल गई। लेकिन बेटाजी हाथ नही आया और पतली गलियों में गायब हो गया।
आज़ादी और पहला संघर्ष
शाम को छुपते छुपाते उसने घर से अपना थोड़ा-सा सामान और कंबल कट्टे में भरा और निकल पड़ा।
पहली रात बस स्टैंड के अधूरे कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों के निचे बिताई।
दूसरे दिन काम ढूँढने सीकर के गाँव में एक हलवाई के घर गया, घर बंद था, शाम तक हलवाई नही आया तो रात को वहीँ बाहर पेड़ के नीचे सोया।दो दिन बाद हलवाई से थोड़ा काम मिला, कुछ पैसे आए। फिर उदयपुरवाटी लौटा और उसी अधूरे कॉम्प्लेक्स की छत पर डेरा जमा लिया।
टंकी से पानी निकालना, कपड़े धोना, तारों के नीचे सोना – यही उसकी दुनिया बन गई।
मच्छरों का शोर था, चाँदनी थी, लेकिन दिल में अजीब-सा सुकून था।
आजादी का सुकून।
आज़ादी की पहली साँस
रात गुज़री, सुबह की हल्की धूप कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों पर उतर आई थी।
अमित ने अपने टूटे-फूटे इलेक्ट्रॉनिक जुगाड़ और कपड़े फिर से कट्टे में भरे और उसी छत पर पड़े पुराने कचरे के बीच छुपा दिए—मानो अपनी छोटी-सी दुनिया को दुनिया की नज़रों से बचा रहा हो।
नीचे आया, पास की चाय-नाश्ते की दुकान पर बैठकर दूध और बिस्कुट खा ही रहा था कि उसकी नज़र घूमचक्कर बस स्टैंड पर पड़ी।
एक पिता अपनी बेटी को थप्पड़ मार रहा था।
लड़की चुपचाप खड़ी रही—बेबस, असहाय।
अमित के भीतर जैसे कोई आँधी चल पड़ी।
उसने सोचा—“मैं तो लड़का था, भाग आया… लड़की होता तो कहाँ जाता?”
यही सवाल उसके भीतर बग़ावत की आग बनकर जल उठा।
उसी पल उसने ठान लिया कि वो उस समाज के खिलाफ खड़ा होगा, जहाँ बेटियाँ वस्तु समझी जाती हैं, बच्चों को संपत्ति की तरह बाँधा जाता है, और आज़ादी छीन ली जाती है।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 15, 19 और 21 उसके कानों में गूंजने लगे—मानो कोई अनसुनी पुकार अब उसकी अपनी आवाज़ बन चुकी थी।
वह उठ खड़ा हुआ और शाकंभरी गेट (बस स्टैंड) की ओर बढ़ा।
पहली बार मज़दूर नाके पर बैठा और 200 रुपये में चुना ढोने का काम किया।
शाम को साधारण खाना और रात को उसी छत पर खुले आसमान तले नींद।
कुछ दिनों बाद मेहनताना मिला तो 400 रुपये का पुराना कीपैड फोन खरीदा।
फिर घूमचक्कर बस स्टैंड के पास एक छोटा-सा कमरा किराए पर लिया। टूटे-फूटे इलेक्ट्रॉनिक सामान और कपड़े सजाए, झाड़ू लगाया, और उसे अपना पहला घर बना लिया।
वापसी और नई शुरुआत
लेकिन किस्मत कहाँ चैन देती। कुछ ही समय बाद एक रिश्तेदार से मुलाकात हो गई। उसने पिता को खबर कर दी। उसके साथ वो कमरे तक आ पहुंचे।
अमित ने जाने से मना किया। पिता की आँखों से आँसू बहे… उसी पल अमित ने शर्त रख दी –
“गाली नहीं दोगे, मारोगे नहीं, कंट्रोल नहीं करोगे। तभी लौटूँगा।”
पिता मान गए।
अमित घर तो आया, लेकिन अब उसका रास्ता वही था जो वो चुनेगा।
जुनून की राह: अमित कुमार मीणा
2015 में फलका भट्टी के काम से जोड़े पैसों से अमित ने 4000 रुपए का कैमरा खरीदा, बच्चों के लिए ड्रेस, नकली दाढ़ी-मूंछ और मेकअप खरीदा। और अपने गाँव, ढाणी के बच्चों संग पहली फिल्म “तांत्रिक की तृष्णा” बनाने की कोशिश करी।
अनुभव की कमी से अधूरी रह गई, केवल टीज़र ही रिलीज़ हो पाया — मगर यही उसकी प्रैक्टिस की शुरुआत थी।

तस्वीर : 2015 में शूट की गयी अमित कुमार मीणा की पहली फिल्म का पोस्टर !
अब वह फिल्म की प्रैक्टिस के लिए DJ गानों पर गाँव के बच्चों के वीडियो बनाकर YouTube पर डालने लगा।
पीएनबी बैंक के पास दुकानों पर इंटरनेट का सहारा लिया और बदले में कंप्यूटर रिपेयरिंग व नेटवर्किंग जैसे छोटे काम करता।
धीरे-धीरे आसपास के स्टूडियो और रोजगार केंद्र भी बुलाने लगे।
अब अमित का हुनर पहचाना जाने लगा था।
इन्टरनेट द्वारा अमित ने वेबसाइट डिज़ाइन और कई डिजिटल स्किल्स सीखी।
कई बार जेब में किराए के पाँच रुपए तक नहीं होते थे, तो पाँच किलोमीटर पैदल निकल पड़ता — ढाणी के बच्चों को तैयार करता और पहाड़ की चोटी पर ले जाकर वीडियो शूट करता।
कभी पिता लैपटॉप छीन लेते, तो किसी जानकार स्टूडियो वाले के कंप्यूटर पर जाकर एडिट करता — बदले में उसके सिस्टम और प्रिंटर ठीक कर देता।
हलवाई का काम निपटाकर घर लौटने से पहले, नयी सब्जी मंडी के एक कंप्यूटर सेंटर पर मैले कपड़ों में ही पहुँच जाता। दस रुपए देकर इंटरनेट चलाता और वीडियो अपलोड करता। सेंटर वाले मास्टरजी हर बार चौकन्ने रहते — “कहीं कंप्यूटर ख़राब न कर दे।”
जब बच्चों के वायरल वीडियो से यूट्यूब की पहली कमाई आई, तो अमित ने खुशी-खुशी अपने छोटे कलाकारों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन और बिस्कुट गिफ्ट में दिए — मानो उनकी मेहनत का पहला इनाम हो।

तस्वीर : बाल कलाकारों को विडियो की पहली कमाई पर गिफ्ट!
2016 में बच्चों के कई वीडियो वायरल गए — जिनमें “बरस बरस इंद्र राजा” को 30 मिलियन+ लोगों ने देखा, जो इसके असली वीडियो से भी ज़्यादा हैं।
मगर म्यूज़िक दूसरों का होने से स्ट्राइक भी आईं।
तब उसने ठाना — अपना म्यूजिक खुद बनाना होगा।
नवंबर 2016 में अमित ने Akme Music and Movies की नींव रखी।
मजदूरी से एक USB Mic खरीदा और भाई के लैपटॉप पर अपनी ही आवाज़ में पहला गाना घर पर रिकॉर्ड किया, फिर गांव के एक लड़के को 200 रुपए देकर लड़की बनाया और अपने ननिहाल में पहले ऑडियो गाने का विडियो शूट किया।
गाना कमजोर रहा, मज़ाक उड़ा — पर अमित डटा रहा।
पिता के ताने और अपशब्द फिर से शुरू हो गए थे।
1 अप्रैल 2017 को कच्ची रसोई के काम से मिले 5000 रुपए लगाकर उदयपुरवाटी में अपना छोटा-सा स्टूडियो खोला।
वहीं रातें गुज़रने लगीं, पिता से दूरी बढ़ती गई।

तस्वीर : Akme Studio ओपनिंग के दौरान अमित कुमार मीना!
बच्चों के वायरल वीडियो से धीरे-धीरे एडिटिंग, म्यूज़िक, पोस्टर डिज़ाइन और प्रचार ऑडियो आदि का काम आने लगा और कमाई शुरू हुई।
धीरे धीरे काम बढ़ता गया, आसपास के लोकल एरिया में अमित ने अपने काम से ठीक ठाक पहचान बना ली थी।
पर अमित की असली धड़कन थी सिनेमा।
2020 में उसने फिल्म के लिए लोन लिया, लेकिन दुसरे ही दिन लॉकडाउन ने सब उजाड़ दिया।
लॉकडाउन हटा तो धीरे धीरे काम शुरू हुआ, कुछ महीनो बाद जुगाड़ करके अपनी फिल्म के लिए छोटा सा क्रोमा स्टूडियो बनाया, लेकिन जैसे ही उम्मीदें बुलंद हुईं, एक और लॉकडाउन ने सब कुछ फिर से रोक दिया।
कर्ज़ पर कर्ज़ चढ़ा और जुलाई 2021 में उसे गाँव छोड़ना पड़ा।
नई शुरुआत – सपनों का अड्डा
खर्चा निकालने के लिए अमित दूसरे शहरों में जाकर वेडिंग और प्री-वेडिंग शूट करने लगा। ये काम पेट तो भरता, लेकिन असल मायने में उसे अपनी कहानियों को समय देने का मौका मिल गया था।
2022 में वो जयपुर पहुँचा। वहाँ एक तरफ़ शादियों और म्यूज़िक वीडियो की शूटिंग करता, तो दूसरी तरफ़ अपने सपनों की स्क्रिप्ट पर काम करता रहा।
2023 में हालात बदले। अमित ने बाइक-टैक्सी चलाकर रोज़ी-रोटी का इंतज़ाम किया और साथ ही अपनी फ़र्म का ट्रेडमार्क रजिस्टर करवा लिया। यहीं नहीं रुका—मुंबई से प्रोडक्शन हाउस का पंजीकरण कराया, राइटर्स एसोसिएशन की मेंबरशिप लेकर अपनी कहानियाँ रजिस्टर करवाईं, और इंटरनेट के ज़रिए जीएसटी, करंट अकाउंट जैसे सारे कानूनी काम खुद, बिना खर्चे के, इन्टरनेट से ऑनलाइन पूरे कर डाले।
कुछ ही समय बाद, उसने अपना कैमरा बेच दिया और उदयपुरवाटी के पास एक गाँव में अपना सपनों का अड्डा बना लिया। टीम के लिए रसोई का सामान खरीदा, लाइट्स, मेकअप और अन्य आवश्यक शूटिंग की चीज़ों का इंतज़ाम किया। और सबसे बड़ी जुगाड़—शूटिंग के भारी सामान ढोने के लिए खुद डिज़ाइन बनाई, पार्ट्स ख़रीदे और मिस्त्री से अपनी बाइक के लिए स्पेशल ट्रॉली बनवा डाली। जहाँ पहले एक दिन में 1500-3000 का खर्च होता, वहाँ वही काम अब सिर्फ 150-300 रुपए के पेट्रोल में हो जाता था।
साथ ही उसने एक कैमरा डॉली भी बनवाई, ताकि शॉट्स प्रोफेशनल लगे।

तस्वीर : टीम के भोजन प्रबंध हेतु रसोई का आवश्यक सामान ख़रीदते हुए अमित कुमार मीना!

तस्वीर : बाइक ट्राली निर्माण के दौरान काम करते हुए अमित कुमार मीना!

तस्वीर : बाइक ट्राली का पहिया खोलते हुए अमित कुमार मीना!
ये सब अमित के संघर्ष की अगली सीढ़ी थी—जहाँ जुनून, जुगाड़ और जज़्बा मिलकर उसके फ़िल्मी सपनों को नई शक्ल देने लगे थे।
अमित ने अपने सबसे भरोसेमंद दोस्तों को साथ लेकर एक छोटी-सी टीम बनाई। फिर उदयपुरवाटी और उसके आसपास के गाँवों—बांकोटी, बड़ाउ, गुढ़ा गोड़जी, चिराना, रघुनाथगढ़, अडवाना, सेवली, खंडेला और छापोली—में घूम-घूमकर लोकल कलाकारों का ऑडिशन लिया।
कलाकारों को जोड़ने के लिए उसने “राजस्थानी सिनेमा मिशन 2024” नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया। वहीं पर ऑनलाइन क्लासेज़ हुईं, सवाल-जवाब हुए, और धीरे-धीरे असली जुनूनी चेहरे सामने आए। उन्हीं में से कुछ कलाकारों को अमित ने अपनी टीम में फाइनल कर लिया।
अप्रैल 2024 में अमित ने अपनी पहली राजस्थानी शॉर्ट फिल्म “धोखेबाज़ टिंगरी” लिखी। ये फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं थी—ये पूरी टीम के लिए अभ्यास और आत्मविश्वास की पहली उड़ान थी। आस-पास के गाँवों की लोकेशन फाइनल हुई, कलाकारों को खुद एक्टिंग करके समझाया और 2 दिन की रिहर्सल करवाई। और फिर मई 2024 में महज़ दो रातों में, सीमित साधनों के बीच शोर्ट फिल्म शूट कर डाली। बाइक ट्रॉली ने बड़े वाहनों का खर्चा बचा लिया और जज़्बे ने हर कमी पूरी कर दी।
दो महीनों तक अमित ने फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन खुद ही किया। कैमरे के पीछे से लेकर एडिटिंग टेबल तक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर, सिनेमैटोग्राफर, एडिटर, कलरिस्ट, म्यूजिक कंपोजर, साउंड डिज़ाइनर और यहां तक कि पोस्टर डिज़ाइनर भी वही बना। इस सफ़र में कई अड़चनें आईं, लेकिन हर मुश्किल ने उसे और मज़बूत बना दिया।

नींद त्यागी, सपने जिए — और बना दिया Akme Cinema™
फिर 5 महीनों तक अमित ने दिन-रात एक कर दिया। कंप्यूटर, इंटरनेट और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की मदद से उसने खड़ा किया अपना खुद का OTT प्लेटफॉर्म – Akme Cinema। हर बटन, हर पेज, हर अनुभव उसने अपने हाथों से गढ़ा।


www.akmecinema.com
और फिर 2 महीनों में गाँव-गाँव, कस्बों और शहरों के लिए अपने OTT प्रमोशन की योजनाएँ भी बना डालीं। प्रमोशन की सभी डिजिटल सामग्री खुद तैयार करी|
जब मेहनत की रोशनी परदे पर झलकी:
आख़िरकार, 10 दिसम्बर 2025 की शाम आ पहुँची। अपनी पहली राजस्थानी शॉर्ट फिल्म “धोखेबाज़ टिंगरी” को Akme Cinema पर 10 रुपये रेंट पर रिलीज़ किया गया। रिलीज़ से कुछ देर पहले, अमित ने अपने अड्डे पर प्रोजेक्टर लगाकर पूरी टीम और कलाकारों को बड़े पर्द्दे पर फिल्म दिखाई।
जैसे ही परदे पर तस्वीरें चलीं तो कलाकारों के चेहरे ख़ुशी से दमक उठे, उनकी आँखों में आत्मविश्वास चमकने लगा। उस पल अमित को लगा—उसके सपनों की दुनिया अब दूर नहीं रही, वो यहीं है, उसकी आँखों के सामने।
आँखों से खुशी की धार बह निकली। कुछ देर तक बस मुस्कुराता रहा, मानो बरसों का बोझ उतर गया हो। फिर नजरें उठाकर खुले आसमान को देखा तो अपनी वही पुरानी पंक्तियाँ याद आ गईं —
“हमारी मंजिल के करीब भटकती हुयी हवा आज भी पुकार करती है, कि ए मेरे दोस्त तुम कब आओगे, मगर उस बेचारी को क्या पता, कि हम उसके बहुत ही करीब हैं “
अपने सपनों के इस पहले कार्यक्रम में सिर्फ वही लोग बुलाए गए, जिनके साथ अमित ने सालों से फिल्मी दुनिया का ख्वाब देखा था।
वो दोस्त, जिन्होंने हर मुश्किल में उसका साथ निभाया… और वो कलाकार, जिनकी आँखों में भी वही यक़ीन चमकता था कि “अमित एक दिन ज़रूर कुछ करेगा।”
यह थी अमित कुमार मीणा की अब तक की कहानी…
संघर्षों से भरी वो राह, जहाँ कभी हंसी-खुशी थी, कभी कड़वे आँसू।
जहाँ कभी जेब खाली थी, मगर सपनों की झोली हमेशा भरी हुई।
और आज ये सफ़र सिर्फ एक इंसान की कहानी नहीं रहा, बल्कि Akme Cinema की पहचान बन चुका है।
वो पहचान, जो मिट्टी की खुशबू से शुरू होकर बड़े पर्दे की चमक तक पहुँचेगी। यही वजह है कि इस सफर को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा जाएगा—
Akme Cinema की 10वीं फिल्म में, जहाँ यह कहानी अमित की बायोपिक का आधा हिस्सा कवर करेगी।
वो आधा हिस्सा, जो संघर्षों का दर्पण है… और आने वाला आधा हिस्सा, जो सपनों की उड़ान बनेगा।
———————————————————–
🎬 अमित कुमार मीणा – The Creative Force Behind Akme Cinema
बीते वर्षों में अमित ने 100+ वीडियो (शूट + एडिट), 150+ म्यूज़िक ट्रैक, 250+ प्रचार ऑडियो, 500+ पोस्टर व थंबनेल डिज़ाइन, 50+ लोगो और वेबसाइट डिज़ाइन के साथ साथ वीडियो ऐड बनाने का काम किया है।
एक फिल्मकार, कहानीकार और गीत लेखक होने के साथ-साथ अमित एक सधे हुए कामचलाऊ गायक भी हैं। बीते वर्षों में उन्होंने “Yaar Tera Doctor (2020)” और “Gore Rang Ki Rani (2022)” जैसे कई राजस्थानी व हरियाणवी गीतों में अपनी आवाज़ दी है।
✅पिछले 10 वर्षों में अमित ने 10 राजस्थानी फीचर फिल्मों की कहानियाँ और उनके कुल 22 गीतों की रचना की है। इन कहानियों के पीछे केवल कल्पना नहीं, बल्कि अनगिनत रातों की भावनाएँ और संघर्ष छिपे हैं — जब वे रातों को 2-3 बजे तक जागकर अपने आँसुओं से तकिए गीले किया करते थे।
उनकी यही सच्ची भावनाएँ और आत्मानुभव इन कहानियों को गहराई, यथार्थ और आत्मा प्रदान करते हैं।
आने वाले समय में यही कहानियाँ Akme Cinema OTT पर जीवंत रूप में दिखाई देंगी — ऐसी फ़िल्में जो दिल को छू जाएँगी, आत्मा को झकझोरेंगी और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देंगी।
———————————————————–
🌟 अमित कुमार मीणा का विज़न
अमित कुमार मीणा का उद्देश्य रचनात्मक कहानी कहने के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित करना और सार्थक सिनेमा की एक नई लहर को आगे बढ़ाना है।
उनका मानना है कि फ़िल्में केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि ऐसी प्रेरणादायक कहानियाँ होनी चाहिए जो दर्शकों के विचारों और भावनाओं को गहराई से प्रभावित करें।
परंपरा, कलात्मकता और नवीनता के संगम के साथ, अमित नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और क्षेत्रीय सिनेमा में एक नया दृष्टिकोण लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उनका मुख्य लक्ष्य है कि राजस्थानी भाषा में समाज सुधार पर आधारित फिल्में बनाई जाएँ, ताकि राजस्थान की भाषा, कला और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले और साथ ही मानवीय मूल्यों तथा प्रेरणादायक संदेशों का वैश्विक स्तर पर प्रसार हो सके।
———————————————————–
🎬 Akme Cinema:
एक विशेष OTT प्लेटफार्म जिसका उद्देश्य Akme Music and Movies® बैनर के तले बनी राजस्थानी फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए ऑनलाइन किराए पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करवाना है|
अमित द्वारा रचित 10 फ़िल्में मूल रूप से राजस्थानी शेखावाटी बोली में उच्च गुणवत्ता के साथ निर्मित होंगी और Akme Cinema पर रिलीज़ की जाएँगी। दर्शकों की पहुँच और अनुभव को और समृद्ध करने के लिए इन्हें हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में डब किया जाएगा, साथ ही हिंदी और अंग्रेज़ी सबटाइटल्स भी उपलब्ध होंगे। इस तरह राजस्थान की मिट्टी से निकली कहानियाँ न सिर्फ़ स्थानीय दर्शकों तक, बल्कि राष्ट्रीय और वैश्विक दर्शकों तक भी अपनी गूंज पहुँचाएंगी।
Akme Cinema की फ़िल्मों को 3 मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
1. Social Reform (5 फ़िल्में) – Akme Cinema की मुख्य केटेगरी जिनमें सामाजिक समस्यायें, उनके कारण और परिणाम दिखाए जाएंगे तथा समाधान और सुधार का मार्ग प्रस्तुत किया जाएगा।
2. Social Issues (2 फ़िल्में) – इन फिल्मों का उद्देश्य संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को उजागर करना और जागरूकता फैलाना होगा, हालांकि इनमें सुधार का प्रत्यक्ष समाधान नहीं दिखाया जाएगा।
3. Entertainment (3 फ़िल्में) – उच्च गुणवत्ता वाली कल्पनाशील, नाटकीय और रोमांचक फ़िल्में, जिनका उद्देश्य दर्शकों को भावनात्मक और दृश्यात्मक मनोरंजन प्रदान करना है। इन फ़िल्मों के माध्यम से Akme Cinema अपनी वैश्विक पहचान और आर्थिक संसाधनों को सुदृढ़ करेगा, ताकि Social Reform श्रेणी की फ़िल्मों का निर्माण और प्रमोशन और भी उच्च स्तर पर किया जा सके।
———————————————————–
💰 मूल्य निर्धारण नीति (Akme Cinema OTT):
Social Reform और Social Issues फ़िल्में बेहद सुलभ मूल्य पर उपलब्ध होंगी: ₹20 (HD), ₹30 (FHD), ₹80 (4K)।
Entertainment फ़िल्में प्रीमियम श्रेणी में होंगी: ₹80 (HD), ₹120 (FHD), ₹320 (4K)।
– इस मॉडल के माध्यम से Akme Cinema का उद्देश्य है कि सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचे, जबकि मनोरंजन आधारित फ़िल्में प्लेटफार्म को वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त करें।
———————————————————–
✅ समाज सुधार (Social Reform) केटेगरी की फिल्में अनेक मानवीय मूल्यों की अभिव्यक्ति होंगी, जो अशिक्षा, अज्ञानता और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करेंगी। ये कहानियाँ समाज को नैतिकता, मानवता और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देंगी। इनमें भारतीय महापुरुषों के आदर्शों का समावेश होगा, ताकि परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बन सके और शिक्षा व तकनीक की इस क्रांति को सही दिशा मिले।
प्रभावशाली कहानी, मधुर गीत-संगीत, सशक्त किरदार, रचनात्मकता और आधुनिक फिल्म-निर्माण तकनीकों के अद्वितीय संयोजन से सजी ये प्रस्तुतियां Akme Cinema की असली शक्ति होंगी। ग्रामीण परिवेशों की जीवंत और यथार्थवादी कहानियों से प्रेरित ये फिल्में दर्शकों के मन, हृदय और आत्मा को गहराई तक छू जाएंगी।
Akme Cinema की Social Reform फिल्में केवल समाज का आईना नहीं, बल्कि उसका हथौड़ा बनेंगी — जो बदलाव की राह बनाएगा। इनका उद्देश्य मात्र मनोरंजन करना नहीं, बल्कि सिनेमा की शक्ति से समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन की क्रांति का सूत्रपात करना है।
Akme Cinema की 10 फ़िल्में!
| # | Film Name | Category |
|---|---|---|
| 1 | Babu Bolan Aali | Social Issues |
| 2 | Hidden Title 2 | Social Reform |
| 3 | Hidden Title 3 | Social Reform |
| 4 | Hidden Title 4 | Social Reform |
| 5 | Hidden Title 5 | Social Issues |
| 6 | Hidden Title 6 | Entertainment |
| 7 | Hidden Title 7 | Entertainment |
| 8 | Hidden Title 8 | Entertainment |
| 9 | Hidden Title 9 | Social Reform |
| 10 | Hidden Title 10 | Social Reform |
नोट : Akme Cinema की किसी भी फिल्म के बारे में संक्षिप्त जानकारी हेतु ऊपर दी गयी लिस्ट में फिल्म के नाम पर क्लिक करें!
———————————————————–
शॉर्ट फ़िल्मों की रणनीति:
Akme Cinema की शुरुआती दो शॉर्ट फ़िल्में — “धोखेबाज़ टिंगरी” और “भोणताळ” — एक विशेष रणनीति के तहत सोची गईं थी।
इनका उद्देश्य सिर्फ़ टीम को अभ्यास देना, लोकल कलाकारों के आत्मविश्वास और जुनून को बढ़ाना और OTT प्लेटफॉर्म का टेस्ट करना था।
ये फ़िल्में Akme Cinema की मुख्य प्रोडक्शन लाइनअप का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि तैयारी भर हैं।
———————————————————–
✨ आगे की रूपरेखा – Akme Cinema:
“धोखेबाज़ टिंगरी” की रिलीज़ के बाद अब अमित कुमार मीणा अपनी मज़बूत टीम के साथ दूसरी राजस्थानी शॉर्ट फ़िल्म “भोणताळ” भी akmecinema.com पर मात्र ₹10 किराए पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराने जा रहे हैं। “भोणताळ” का मोशन पोस्टर Akme Cinema पर रिलीज़ कर दिया गया है|
इसी के साथ, Akme Cinema की पहली फुल-लेंथ राजस्थानी फीचर फ़िल्म और Social Issues कैटेगरी की पहली प्रस्तुति “बाबू बोलण आळी“ का आधिकारिक ऐलान किया गया है।
अब जल्द ही शेखावाटी क्षेत्र में शूट की गई हॉरर शॉर्ट फ़िल्म “भोणताळ” रिलीज़ होगी। इसके बाद शुरू होगा “बाबू बोलण आळी” का प्रोडक्शन — जो वास्तव में Akme Cinema की पहली फ़िल्म होगी।
“बाबू बोलण आळी” – एक नई शुरुआत
यह फ़िल्म शेखावाटी बोली में एक गांव की प्रेम कहानी पर आधारित होगी, जिसमें प्यार, धोखा, संघर्ष और दोस्ती के साथ Romance, Comedy और Rural Drama का देसी, रियल स्वैग देखने को मिलेगा। दर्शकों को अपने राजस्थानी कल्चर की याद दिलाने, हंसाने, रुलाने और मनोरंजन का बेजोड़ तड़का परोसने वाली यह फिल्म, गाँव-ढाणियों की ज़िंदगी, राजस्थान की कला-संस्कृति और मानवीय संघर्षों को रचनात्मकता के साथ पिरोते हुए एक नया, यथार्थवादी, प्रेरणादायक और भावनात्मक राजस्थानी सिनेमा प्रस्तुत करेगी — ऐसा अनुभव जो दर्शकों ने पहले कभी पर्दे पर नहीं देखा होगा।
Akme Cinema की सोच और विशेषता:
Akme Cinema का फोकस Quantity पर नहीं, बल्कि Quality पर है।
हर फ़िल्म में कहानी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, कास्टिंग, निर्देशन, विज़ुअल्स, गीत-संगीत और साउंड डिज़ाइन आदि में बारीकी से काम किया जाता है।
यथार्थवाद पर आधारित होने के कारण, कुछ फिल्मों में स्थानीय बोलचाल की अभद्र भाषा कहानी के सन्दर्भ में दिखाई दे सकती है — ऐसे में कई फिल्में (A/18+) रेटिंग के साथ आएंगी।
परन्तु, Nudity का उपयोग कभी नहीं होगा। सभी दृश्य साफ-सुथरे रहेंगे और जरुरत भी पड़ी तो ऐसे संवेदनशील दृश्यों को सीधे नहीं दिखाया जाएगा; कोई भी ऐसा दृश्य सांकेतिक रूप में या blur/संकेतित तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।
हम मानते हैं कि जब तक इंसान बुराई से नफ़रत करना नहीं सीखता, तब तक वह अच्छाई की सच्ची क़ीमत नहीं समझ सकता।
हमारा सिनेमा समाज की Dark और Light दोनों sides को दिखाएगा — ताकि लोग सोचें, समझें और बदलाव की प्रेरणा लें।
हमारा मक़सद किसी भी तरह की हिंसा या अभद्रता को glorify करना नहीं, बल्कि सच्चाई को उसी रूप में पेश करना है — ताकि जागरूकता बढ़े।
🌍 Akme Cinema का संकल्प:
महापुरुषों के ज्ञान और सिनेमा की ताक़त को मिलाकर विश्व में सच्ची मानवता को बल देने का लक्ष्य है। परमपिता परमेश्वर की कृपा रही तो आने वाले समय में Akme Cinema का साम्राज्य विश्व भर में स्थापित होगा।
———————————————————–
AKME CINEMA एक माध्यम नहीं,
एक विचारधारा है।
एक ऐसी विचारधारा,
जो महापुरुषों के आदर्शों का
संतुलन लेकर खड़ी होगी।
हम आ रहे हैं…
उस सोच को ध्वस्त करने
जो पितृसत्ता, रूढ़िवाद, और नैतिक पतन से
मानवता को बाँध रही है।
जो स्त्री को वस्तु,
बच्चों को संपत्ति,
और स्वतंत्रता को अपराध मानती है।
हम आ रहे हैं —
नैतिकता को धार देने,
मानवता का प्रचार करने।
आधुनिकता को विवेक के साथ अपनाने,
और संवेदनशीलता को शक्ति में बदलने।
क्योंकि हम विकास चाहते हैं —
लेकिन आत्मा के साथ, न कि अंधानुकरण के साथ।
AKME CINEMA की तलवार
सिर्फ पर्दे पर नहीं चलेगी —
ये कटे हुए विचारों पर चलेगी।
और हर कदम पर
महापुरुषों की शिक्षाएँ मार्गदर्शन करेंगी।
तब जन्म लेगा एक ऐसा समाज —
जहाँ जाति नहीं,
कर्म और करुणा पहचान होगी।
जहाँ स्त्री स्वतंत्र होगी —
उपभोग से नहीं, सम्मान से।
जहाँ बच्चे गुलाम नहीं,
निर्णायक बनेंगे।
और जहाँ हर आत्मा —
जीव हो या जंतु —
मनुष्य हो या देवता —
सुकून की सुगंध से भीगा जीवन जिएगी।
AKME CINEMA
ये सिर्फ सिनेमा नहीं है…
ये शपथ है।
शपथ —
उन चीखों की जो कभी सुनी नहीं गईं,
उन आँखों की जो बस सहती रहीं,
उन सपनों की जो पैदा होते ही मार दिए गए।
AKME CINEMA जन्म लेता है
वहाँ, जहाँ रोशनी नहीं पहुँची।
वहाँ, जहाँ औरत आज भी दीवारों से बातें करती है।
जहाँ बच्चे अब भी उम्मीदों के बोझ और
नियंत्रण की कैद में साँस लेते हैं।
हम आए हैं —
समानता, शिक्षा, सच्चाई,
और आत्मा को लेकर।
ताकि
ना कोई औरत वस्तु कहलाए,
ना कोई इंसान नीचा समझा जाए,
और ना आधुनिकता, आत्मा को कुचलने लगे।
हमारा सिनेमा गोली नहीं चलाएगा —
पर सोच पर वार ज़रूर करेगा।
हम पर्दे पर कहानी नहीं दिखाएंगे —
हम पर्दे से पर्दा हटाएंगे।
ताकि वो सच सामने आए,
जिससे दुनिया मुँह फेर लेती है।
हम ना आदर्शवादी बनेंगे,
ना उग्र।
हम संतुलन बनेंगे —
जो सिखाए कि
आज़ादी, ज़िम्मेदारी से चलती है।
और मर्यादा, डर से नहीं —
समझ से बनती है।
AKME CINEMA™
एक मंच नहीं —
एक आंदोलन है।
जो कहता है —
अब Enough हो चुका।
अब बदलाव पर्दे पर नहीं —
धरातल पर होगा।
हमने लिखी हैं…
वो कहानियाँ जो उठाएंगी सवाल।
वो किरदार जो देंगे जवाब।
और वो सिनेमा — जो सिखाएगा
कैसे इंसान, इंसान बनता है।
AKME CINEMA
जहाँ सोच का पर्दा नहीं —
सोच की पराकाष्ठा होगी।
यही हमारा सिनेमा है…
यही हमारी क्रांति है।
और यही हमारा रास्ता है —
संविधान से संस्कार तक।
AKME CINEMA
एक चेतना भी है,
और एक दिशा भी —
जो सिनेमा को साधन नहीं,
साधना बनाती है।
AKME CINEMA
ना सिर्फ दृश्य, ना सिर्फ कहानी —
ये धर्म, दर्शन और बदलाव का मंच है।
ना सिर्फ़ क्रांति है, ना केवल परंपरा —
यह एक संतुलित जागरण है,
विचार और संवेदना की नई शुरुआत,
एक सांस्कृतिक पुनर्जन्म।
यहाँ सिनेमा, संस्कृति को चोट नहीं देता —
उसे चेतना देता है।
यहाँ कहानी मनोरंजन नहीं, परिवर्तन है।
और सिनेमा — एक यज्ञ है।
🎬 AKME CINEMA – Kahani Se Zyada, Kranti Ka Path.
🔥 जहां विचार जलते नहीं… जगमगाते हैं।
“हम सिनेमा नहीं बना रहे,
हम संस्कारों का समाज बना रहे हैं।”
💭 हमारे पास सिर्फ फिल्में नहीं हैं…
हमारे पास विचार हैं, दर्शन है, और एक पूरी विचारधारा —
जो सिनेमा को “Industry” से “आंदोलन” बनाती है।
“Akme Cinema – सोच का शिखर, सिनेमा के ज़रिए।”
———————————————————–
Akme Cinema™
खुद के दम पर बना मंच।
We Don’t Follow. We Create.
Our Story. Our Rules.
No Deals. Only Dreams.
हमने नहीं बिकाया सपनों को, हमने उन्हें जिया है।
YouTube से नहीं, खुद के दम से नाम कमाया है।
शहरों से नहीं, गाँव की मिट्टी से शोर मचाया है।
Ads नहीं, असलियत चाहिए थी —
इसलिए खुद का मंच बनाया है —
AKME CINEMA™ – जहां कहानियाँ जिंदा होती हैं।”
🎬 “हम OTT के पीछे नहीं भागे — हमने अपना बना लिया!”
🚫 No Ads | 🚫 No Partners | ✅ 100% Independent
🌾 यहां शोहरत नहीं, सच्चाई चलती है।
हर फ्रेम में मिट्टी की खुशबू और मेहनत चमकती है।
🔥 Akme Cinema™ – Powered by Passion, Ruled by Stories.
———————————————————–
“मैं बेड़ियाँ तोड़ आया हूँ”
मैं वो लड़का हूँ, जो चुप नहीं रहा,
जो थप्पड़ खाता देख, भीतर से टूट नहीं गया।
जो सोचता रहा —
अगर मैं लड़की होता, तो कहाँ जाता?
किसको पुकारता… कौन बचाता?
मैं घर की चारदीवारी में जन्मा था,
लेकिन सपने खुले आसमान के थे।
मेरे बाप ने सिर्फ सरकारी नौकरी देखी,
मैंने खुद में पूरी दुनिया के नक्शे देखे।
**वो चाहते थे, मैं झुका रहूं…
पितृसत्ता के चरणों में पड़ा रहूं…
मैंने कहा — नहीं!
मैं अपनी मर्ज़ी का मालिक हूँ,
जो सोच को सिर्फ़ जी नहीं,
जगा भी सकता हूँ।
मैं बाग़ी था…
बद्तमीज़ नहीं — बस सवाल पूछता था।
जो ज़हर था माहौल में,
मैंने उसे पीने से मना किया,
और एक-एक साँस में
अपना रास्ता खुद बुना किया।
अब मैं खड़ा हूँ —
हर उस बेटी के लिए,
जिसे “परंपरा” के नाम पर बाँधा गया।
हर उस बेटे के लिए,
जिसका बचपन ‘मर्यादा’ के हवाले कर दिया गया।
**मैंने शुरू किया एक सपना —
Akme Cinema™,
जहाँ परदे पर नाचती नहीं,
लड़ती है कहानियाँ।
जहाँ सिनेमा बोले —
“तू आज़ाद है… तू बराबर है… तू इंसान है!”
**मैं सिनेमा नहीं बना रहा,
मैं बयान बना रहा हूँ —
समाज के नाम एक खुला खत।
कि अब सोच बदलेगी…
अब सन्नाटा बोलेगा…
अब पर्दे पर नहीं,
दिलों में क्रांति होगी।
मैं वो हूँ जो कचरे में नहीं उगता,
मैं वो बीज हूँ जो
ज़मीन चीर कर सूरज की तरफ़ बढ़ता है।
मैं वो आग हूँ जो जलती नहीं —
जगाती है।
मैं बेड़ियाँ तोड़ आया हूँ…
अब ज़ंजीरें नहीं रहने दूँगा।
“Akme Cinema™ —
जहाँ परंपरा और आधुनिकता का संतुलन है।
जहाँ इंसान, इंसान कहलाता है —
और जहाँ कला सिर्फ मनोरंजन नहीं,
बल्कि क्रांति बन जाती है।”
“Akme Cinema™ – सोच का शिखर, सिनेमा के ज़रिए।”
🎬 “बाबू बोलण आळी” के लिए Akme Cinema की समर्पित टीम तैयार:
रातों की नींद, दोपहर की धूप और सुबह की ठंडी हवा — सब कुछ अब सिर्फ एक ही मंज़िल के लिए समर्पित है…
Akme Cinema™ की यह टीम अब “बाबू बोलण आळी” के प्रोडक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 23 सपनों की गठरी है —
जहाँ 15 से अधिक क्रू मेंबर और कलाकार बिना किसी लालच,
सिर्फ अपने जुनून, लगन और विश्वास से इस कहानी को हकीकत में बदलने निकल पड़े हैं।
किसी को पैसों की परवाह नहीं, न किसी को शोहरत की —
हर किसी की आँखों में बस एक ही ख्वाब जल रहा है…
“राजस्थानी सिनेमा का असली रूप दुनिया के सामने लाना!”
गुढ़ा गोडजी के जीतू मीणा अपने धैर्य और अनुशासन के साथ प्रोडक्शन मैनेजर की कमान थाम चुके हैं।
नंगली (केड) के प्रमोद मीणा, अब कंटेंट मैनेजर के रूप में कहानी को संवारेंगे।
अडवाना के बिट्टू गुर्जर और सुनील गुर्जर अपने हाथों से वो भोजन पकाएँगे,
जिससे पूरी टीम को नई ऊर्जा और घर-सा अपनापन मिलेगा।
भोजपुर के कमल मीणा और मंडावरा के रामू गुर्जर
रात के अंधेरों को रोशनी से रंगने वाले लाइटिंग और टेक्निकल हीरो हैं।
उदयपुरवाटी के अजय सैनी और राहुल तसीड़
किरदारों को ज़िंदा करने वाले मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिनकी ब्रश स्ट्रोक में जान बसती है।
बजावा के भूपेंद्र मीणा और उदयपुरवाटी के राहुल सैनी
हर संवाद की आत्मा पकड़ने वाले साउंड रिकॉर्डिस्ट हैं।
जाखल के निकेंद्र सिंह और उदयपुरवाटी के अशोक सैनी वो हैं जो हर सीन को सटीकता से कैद करने वाले क्लैपर और स्क्रिप्ट सुपरवाइज़र हैं।
और बागोरा के देव गुर्जर और उदयपुरवाटी के राजकुमार सैनी,
जो हमेशा कैमरे के पीछे खड़े रहकर भी कहानी को आगे बढ़ाने वाले प्रोडक्शन असिस्टेंट हैं।
उदयपुरवाटी के योगेश सैनी,
जो पर्दे के पीछे रहकर हर सीन को दिशा देने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।
इस पूरे कारवां के मुखिया —
अमित कुमार मीणा,
जो निर्देशक भी हैं, सिनेमैटोग्राफर भी,
अपनी टीम के प्रशिक्षक भी, और एक सपने के रचयिता भी।
उनकी आँखों में सिर्फ एक चमक है —
कि “बाबू बोलण आळी” वो फिल्म बने,
जो आने वाले समय में राजस्थानी सिनेमा का चेहरा बदल दे।
———————————————————–
“मैं घर नहीं, रास्ता छोड़ आया हूँ”
– अमित कुमार मीना, Indie Filmmaker – Udaipurwati, Jhunjhunu, Rajasthan
मैंने घर नहीं छोड़ा, मैंने ताने, दुआओं में लिपटे श्राप, और नाम के रिश्ते पीछे छोड़े हैं। जहाँ मैं सिर्फ रिवाज़ निभाने के लिए जिंदा था, अब वहाँ से मैं सपनों को निभाने के लिए निकल पड़ा हूँ।
मैं वो नहीं जो सपनों में उड़ता है — मैं वो हूँ जो गर्म छत पर कैमरा थामे खड़ा रहता है, पसीने में डूबा चेहरा लिए, पर आंखें हमेशा स्क्रीन पर टिकाए।
मेरे पास DSLR नहीं था, पर दृष्टि थी। मेरे पास पैसे नहीं थे, पर प्योर पैशन था।
मुझे विरासत में कुछ नहीं मिला — पर मैंने team बनाई, जहाँ “salary” नहीं, सिर्फ “समर्पण” चलता है।
लोगों ने कहा, “family से कट गया” मैंने कहा, “जुड़ा हूँ उन लोगों से, जो मेरी कहानी को आवाज़ देना चाहते हैं।”
मैंने अपनी बाइक से trolley बनाई, अपने गांव से studio उगाया, अपने यारों से crew बनाया, और अपनी ठोकरों से production house खड़ा किया।
आज मेरी फिल्में रिलीज़ होती हैं — बहुत जल्द ₹20 में एक सोच बिकेगी, और ₹5, ₹50, ₹500, ₹5000 में लोग मुझे “Thank You” कहेंगे |
मैं उस cinema का हिस्सा नहीं, जो सितारों से चमकता है — मैं उस cinema का जनक हूँ, जो मिट्टी से जन्म लेता है और आग बनकर उठता है।
Akme Cinema सिर्फ नाम नहीं, ये मेरा declaration है — कि अब कहानियाँ सिर्फ बनाई नहीं जाएंगी, अब समाज बदला जाएगा — सीन दर सीन।
मैंने बहुत कुछ खोया है — पर जो पाया है, वो इस दुनिया में सिर्फ कुछ दीवाने ही जान सकते हैं।
मैं अमित हूँ — Indie Filmmaker Writer, Editor, Dreamer, Revolutionary. और मैं वहाँ से आया हूँ जहाँ “No Budget” होता है — पर “No Belief” कभी नहीं होता।
🎬 Akme Cinema OTT पर अब उपलब्ध हैं – यादें और एक्सक्लूसिव कंटेंट।
अब Akme Cinema OTT प्लेटफॉर्म पर अमित कुमार मीणा और Akme Production की 2015 से 2025 तक की पुरानी यादें — तस्वीरें, बिहाइंड-द-सीन फुटेज और एक्सक्लूसिव कंटेंट देखे जा सकते हैं।
इन खास झलकियों तक पहुँच केवल Akme Cinema के Genuine Viewers को ही दी जाती है।
Genuine Viewer (वास्तविक दर्शक) बनने के लिए दर्शक को
👉 Akme Cinema वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा,
👉 प्रोफाइल मेनू में “Support/Thanks” बटन पर क्लिक करना होगा,
👉 और अपनी क्षमता व श्रद्धा अनुसार ₹5, ₹50, ₹500 या ₹5000 में से किसी एक राशि का सहयोग करना होगा।
सहयोग करने वाले दर्शकों को उनके सहयोग के अनुसार:
🎖️ Digital Badge,
🎥 Behind-the-Scenes फुटेज और Exclusive Content का एक्सेस,
और अन्य विशेष लाभ प्रदान किए जाएंगे।
:- (BTS और Exclusive Content का एक्सेस सभी Genuine Viewers के लिए समान रहेगा)
:- (Akme Cinema पर Sign-up या अकाउंट बनाने हेतु कम से कम एक फिल्म रेंट करना अनिवार्य है)
🔗 Akme Cinema – www.akmecinema.com

