राजस्थानी शॉर्ट फिल्म ‘धोखेबाज टिंगरी’ का मुख्य पोस्टर
राजस्थानी सिनेमा के नए दौर की शुरुआत कर रहे AKME CINEMA ने अपनी बहुप्रतीक्षित पहली शॉर्ट फिल्म “धोखेबाज टिंगरी” का मुख्य पोस्टर जारी कर दिया है।
फिल्म का यह पोस्टर न सिर्फ इसकी कहानी की झलक देता है, बल्कि दर्शकों में रोमांच भी बढ़ा रहा है।
फिल्म का निर्देशन अमित कुमार मीना ने किया है, जिन्होंने इसे एक सच्चे ग्रामीण परिवेश और यथार्थ से जोड़कर प्रस्तुत किया है।
कहानी एक ऐसे युवक की है जिसे प्रेम में धोखा मिलता है और वह ज़िंदगी के कठिन मोड़ों से गुजरते हुए एक नया फैसला करता है।
AKME CINEMA के बैनर तले बनी इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने बेहतरीन अदाकारी से इसे जीवंत बना दिया है। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं — सुनिल बड़िवाल, पूजा रिया, विकास नटवरिया, राम राजस्थानी, राजकमल मीना, उमेश चौधरी और जीतू मीना।
निर्देशक अमित कुमार मीना का कहना है —
“यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारी टीम की मेहनत, विश्वास और राजस्थान के सिनेमा को नई पहचान देने की कोशिश है।”
फिल्म की शूटिंग उदयपुरवाटी और सीकर के खूबसूरत स्थलों पर की गई है, जहाँ की असली मिट्टी और माहौल को कहानी का हिस्सा बनाया गया है।
जल्द ही यह फिल्म AKMECINEMA.COM पर दर्शकों के लिए रिलीज़ की जाएगी, जबकि इसका टीज़र AKME CINEMA के YouTube चैनल पर आने वाला है।
राजस्थानी सिनेमा के इस नए सफर से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें AKME CINEMA के साथ।

